छत्तीसगढ़ के चार शहरों में सख्त लॉकडाउन लागू करने के आदेश

रायपुर:– आज प्रदेश के चार जिलो में लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया। रायपुर, बिलासपुर, धमतरी व सरगुजा  में भी लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।राजधानी रायपुर में 21 सितंबर रात्रि 9 बजे से, धमतरी और बिलासपुर में 22 सितंबर से, सरगुजा में 21 सितंबर रात्रि 9 बजे से लॉकडाउन शुरू होगा। संजीव कुमार झा, कलेक्टर ने लॉकडाउन का दिशा निर्देश जारी कर दिया है।
21 सितंबर रात्रि 9 बजे से 28 सितंबर रात्रि 12 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। अंबिकापुर के निगम क्षेत्र में भी लॉकडाउन प्रभावी होगा, संपूर्ण निगम क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस बार लॉकडाउन के नियम को काफी कठोर बनाया गया हैं। आदेशानुसार मेडिकल शॉप खुलेंगे, लेकिन ज्यादातर संचालकों को होम डिलिवरी पर जोर देने को कहा गया है। दूध सुबह शाम 2-2 घंटे के लिए वितरित करने की छूट रहेगी। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम में 5 बजे से 7 बजे तक। उसी तरह पेट शाप व एक्वेरियम के लिए सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और शाम में 5 बजे से 6.30 बजे तक खोला जा सकेगा।
एलपीजी सिलेंडर की सिर्फ होम डिलीवरी होगी, निगम क्षेत्र की सभी शराब दुकानें भी बंद रहेगी। सभी केंद्रीय, शासकीय, अर्धशासकीय व निजी कार्यालय बंद रहेंगे। निगम क्षेत्र से बाहर जाने के लिए ई पास लेना जरूरी होगा। आपात स्थिति में चार पाहिया गाड़ी में ड्राइवर सहित तीन और दो पहिया में 2 लोगों को जाने की छूट होगी। नियम उल्लंघन पर गाड़ी को 15 दिनो के लिए जब्त हो जायेगी। सभी मीडियाकर्मियों को भी वर्क फार्म होम करने को कहा गया है। मीडियाकर्मियों को भी बाहर जाने पर कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।