पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। आज प्रस्‍तावित सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। कल रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, एम्‍स नई दिल्‍ली में दिवंगत हुए डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। आज प्रात: 11 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी।