दिल्ली में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, 26 साल में पहली बार इतना नीचे चला गया तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 31 अक्टूबर 1994 को न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

नई दिल्ली:- देश की राजधानी दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है और 26 साल में पहली बार अक्टूबर महीने में तापमान में इतनी ज्यादा गिरापट देखी गई है। दिल्ली में 29 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल 1994 के बाद अक्टूबर महीने का सबसे कम तापमान है।

1937 में दर्ज हुआ था न्यूनतम तापमान

भारतीय मौसम विभाग दिल्ली केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस (सफदरजंग में) दर्ज किया गया। पिछली बार अक्टूबर में दिल्ली में इतना कम तापमान 1994 में दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर 1937 को दिल्ली में अब तक का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था, जो 9.4 डिग्री सेल्सियस था।