ईडी ने शराब घोटाला केस में कारोबारी अरविंद सिंह को हिरासत में लिया

ईडी ने दावा किया था कि छत्तीसगढ़ में 2019 से 2022 के बीच शराब घोटाले के जरिए 2 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार किया गया है

छत्तीसगढ़ में एकबार फिर ईडी ने शिकंजा कसा है

2000 करोड़ शराब घोटाले के मामले में फरार चल रहे अरविंद सिंह को भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम सुपेला से ईडी ने गिरफ्तार कर रायपुर लाई है

रायपुर :  ईडी ने शराब घोटाला केस में कारोबारी अरविंद सिंह को हिरासत में ले लिया है। अरविंद को ईडी ने भिलाई में पकड़ा है। शराब घोटाला केस में ईडी ने अरविंद सिंह को आरोपी बनाया है। उन्हें पूछताछ के लिए समंस भी जारी हुआ था। मगर वो हाजिर नहीं हुआ।

अरविंद सिंह की पत्नी पिंकी सिंह ने ईडी की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन कोई राहत नहीं मिल पाई।

बता दें कि अरविंद सिंह की मां कलावती देवी का रविवार को निधन हो गया था और सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। रामनगर मुक्तिधाम में अरविंद सिंह ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। इसके बाद वहां पर सीआरपीएफ के साथ पहुंचे ईडी के लोगों ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया।