विष्णुदेव साव ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, अरुण साव और विजय शर्मा बने डिप्टी CM

रायपुर : छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय आज नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल थे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल थे।

विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। कवर्धा विधायक विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद नगर में फटाखे फूट रहे है। दिवाली जैसा माहौल बन गया है। विजय शर्मा ने हाल में हुए चुनाव में  कांग्रेस के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर को लगभग 40 हजार वोटों से हराया था।

अरुण साव ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। विधानसभा चुनाव में अरुण साव ने लोरमी सीट से जीत दर्ज की है।