सेजेस राजिम के बाल वैज्ञानिकों ने राज्य स्तर प्रतियोगिता में शोध कार्य प्रस्तुत किया

राजिम : 31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में किया गया जिसमें सेजेस राजिम स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने अपने शोध परियोजना कार्य का प्रस्तुतिकरण किया।


उक्त जानकारी देते हुए मार्गदर्शक शिक्षिका व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रतिवर्ष विज्ञान प्रतिभाओं की खोज एवं बच्चों में वैज्ञानिक चेतना का अंकुरण कर तर्कशील चिंतन की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से देशभर में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राज्य में यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद के माध्यम से राज्य समन्वयक डॉ. जेके रॉय के निर्देशन में प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला , वै. प्रशांत कविश्वर के आतिथ्य में हुआ। जिला स्तर पर चयनित विद्यालय की दो टीम के ग्रुप लीडर देवप्रिया साहू एवं अनुष्का गुप्ता ने अपने थीम के अनुसार शोध पत्र का प्रस्तुतीकरण दिया जिसे विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया।

बाल वैज्ञानिकों ने यूनिवर्सिटी में स्थापित विभिन्न विभागों लाईफ साइंस, बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी आदि विभागों की प्रयोगशाला का भ्रमण किया और विशेषज्ञ प्राध्यापकों से चर्चा कर विज्ञान से संबंधित नई-नई रिसर्च तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की। लाईफ साइंस विभाग की प्रमुख प्रो. डाॅ अनीता परगनिया द्वारा बाल वैज्ञानिकों को क्रोनोथैरेपी से संबंधित शोध कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रो. डॉ शिवेंद्र सिंह देवहारे ने यंग साइंटिस्ट्स को आधुनिक माइक्रोस्कोप , नैनोटेक्नोलॉजी के आयामों की जानकारी दी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अनुष्का गुप्ता द्वारा मनमोहन नृत्य प्रस्तुत कर काफी तालियां बटोरी गईं।

जिले से मेंटर टीचर व्याख्याता सतीश मालवीय कौंदकेरा, व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ राजिम व पांच बाल वैज्ञानिकों की टीम ने हिस्सा लिया जिसमें एक का चयन हुआ। कार्यक्रम में शिक्षिका माधुरी चक्रधारी कोपरा, सहा.शि. विज्ञान संजीत सुरौजिया रूवाड़ भी उपस्थित रहे।
बाल वैज्ञानिकों के बेहतर प्रदर्शन पर जिला शिक्षा अधिकारी आर.के. निषाद , डीएमसी के.एस. नायक , जिला समन्वयक विज्ञान आई पी साहू, जिला नोडल विज्ञान ज्ञानेंद्र शर्मा, विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार एक्का, सागर शर्मा एनसीसी अधिकारी, संकुल समन्वयक सुभाष शर्मा व्या.कमल सोनकर, पीटीआई शिखा महाड़िक, नीता यादव,नारायणलाल साहू, जितेन्द्र साहू, पुनेश्वर साहू आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।