केंद्र सरकार के काले बिल के विरोध में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान झलप-पटेवा में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बनाई गई रणनीति

महासमुन्द:– केंद्र सरकार के काले बिल को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए गांवों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। रविवार को झलप व पटेवा में हुई कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चन्द्राकर ने इस सिलसिले में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में संसदीय सचिव श्री चन्द्राकर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक किसानों के हित मे नही है। इससे मंडियों के दरवाजे बंद होंगे। उपज का न्यूनतम, समर्थन मूल्य किसानों को नहीं मिलेगा। मंडी में प्रतिस्पर्धा समाप्त होने से किसान को सही दाम नहीं मिलेगा। प्रदेश व केंद्र सरकार उद्योगपतियों और बड़े घरानों के अधीन कृषि कारोबार सौंपने का काम कर रही हैं। उद्योगपति और बड़े कारोबारी मर्जी के उपज खरीदेंगे। अन्नदाता बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएंगे। किसानों के साथ ठगी करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए किसानों को जागरूक कर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हस्ताक्षर अभियान चलाना है। कृषि बिल किस तरह लोगों के अहित में हैं इस चोज़ को बताना है। इसके लिए हर व्यक्ति के पास पहुंचना है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, मोहित ध्रुव, खिलावन बघेल, शेख छोटे मिया, दारा साहू, हीरा बंजारे, ब्रिजेन हीरा बंजारे, हेमन्त डड़सेना, लमकेश्वर साहू, रमन सिंह ठाकुर, द्रोण चन्द्राकर, मायाराम डड़सेना, विवेक पटेल, ममता चन्द्राकर, पप्पू पटेल, खोम सिन्हा, अभय लाल कुंभकार, मनी साहू, झनक सिन्हा, राधेश्याम ध्रुव, डागा साहू, कमलेश चन्द्राकर, मानिक साहू, संतोष साहू, आलोक नायक, अतुल गुप्ता, कीर्ति कोसरिया, रोशन पटेल, प्रीतम सिंह, जगत देवदास, प्रताप मन्नाडे, राजा गंभीर, धर्मेंद्र डड़सेना, अमृत साहू, यशवंत दीवान, रमेश कुमार, घनाराम बरिहा, गोविंद पटेल, शौकत अली आदि मौजूद थे।