छत्तीसगढ़ के 297 हज यात्रियों का दूसरा जत्था हज के लिए रवाना

हज यात्रियों का

हज 2023 के लिए आज नागपुर के अंतरराष्ट्रीय विमानतल से फ्लायनास की फ्लाइट नंबर एक्स वाए 5578  छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया की, हज 2023 के लिए आज नागपुर के अंतरराष्ट्रीय विमानतल से फ्लायनास की फ्लाइट नंबर एक्स वाए 5578  से राज्य के 297 हज यात्रियों का दूसरा जत्था हज के लिए रवाना हुआ। हज हाउस नागपुर से बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, साथ ही छत्तीसगढ़ की खुश हाली और तरक्की की दुआ करने हज यात्रियों से को कहा गया।

इस अवसर पर विशेष रुप से अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हाफिज खान, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, मोहम्मद शाहिद ने उपस्थित होकर प्रदेश के हज यात्रियों को यात्रा की दिली मुबारक बाद दी।