प्रधानमंत्री मोदी ने देश की पहली सी-प्लेन सेवा को दिखाई हरी झंडी, केवड़िया से साबरमती तक भरी उड़ान

अहमदाबाद:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात में पहली सी-प्लेन सेवा की शुरुआत किया। अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक यह सेवा उपलब्ध होगी। इस प्रकार के विमान छोटे जल निकायों व छोटी हवाईपट्टी से उड़ान भरने व लैडिंग में सक्षम होते हैं। सी-प्लेन की उड़ानें स्पाइसजेट संचालित कर रही है। इसके तहत सी-प्लेन रोजाना दो उड़ाने भरेगा।

करीब आधे घंटे की इस उड़ान के लिए यात्रियों को एक तरफ से लगभग 1,500 रुपये खर्च करने होंगे। अहमदाबाद रिवरफ्रंट से केवडिया के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और केवडिया से वापस रिवरफ्रंट का कुल किराया 3000 रुपये होगा। 30 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। इन उड़ानों के लिए 15 सीटर ट्विन ओटर 300 विमानों का इस्तेमाल होगा।

देश की एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट रोजाना दो उड़ानों का संचालन करेगी। ये उड़ान सेवाएं अहमदाबाद से केवडिया रूट के लिए होंगी। सी-प्लेन के लिए टिकट की बुकिंग www.spiceshuttle.com की वेबसाइट से की जा सकती है।

साबरमती रिवरफ्रंट से सुबह 10:15 बजे सी-प्लेन उड़ेगा और 10:45 पर केवडिया पहुंचेगा। केवडिया से वापस सी-प्लेन 11:45 पर उड़ेगा और 12:15 बजे रिवरफ्रंट पहुंचेगा। सी-प्लेन रोजाना दोपहर 12:45 पर दोबारा रिवरफ्रंट से उड़ान भरेगा और दोपहर 1:15 पर केवडिया पहुंचेगा। वहां से ये दोपहर 3:15 पर उड़ेगा और 3:45   पर वापस रिवरफ्रंट पहुचेगा।