केशकाल गैंगरेप के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

केशकाल :– छत्तीसगढ़ के केशकाल गैंगरेप के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 6वें आरोपी को बेमेतरा से पकड़ा गया था। इसके बाद अब 7वा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।
इस मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, तत्कालीन थाना प्रभारी रमेश शोरी को सस्पेंड किया गया है। इस घटना कि जानकारी सीनियर अधिकारियों को नहीं देने पर की गई है।
कोंडागांव जिले के केशकाल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता के सुसाइड मामले को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान में लिया है और आयोग के सदस्य यशवंत जैन ने एसपी को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जानकारी देने को कहा।
2 महीने पूर्व शादी समारोह में गई नाबालिग को 7 युवक उठा जंगल ले गए थे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद नाबालिग पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद भी शिकायत दर्ज नहीं होने पर पीड़ित के पिता ने भी खुदकुशी की कोशिश की थी।