नंद कुमार साय को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं, नंद कुमार साय को नए दायित्व के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

भूपेश बघेल ने दी बधाई

नंद कुमार साय को नए दायित्व के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नन्द कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि, नव दायित्व के लिये उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं।”