मंत्री सिंहदेव ने NHM प्रतिनिधियों से अपनी हड़ताल समाप्त करने की अपील किया,

रायपुर:– छत्तीसगढ़ के कई जिलों में NHM कार्यकर्ताओं का अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। कुछ जिले में कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा CMHO को सौंप दिया है। आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से NHM के प्रतिनिधियों ने मुलाकात किया और इस दौरान मंत्री सिंहदेव ने प्रतिनिधियों से अपनी हड़ताल समाप्त करने की अपील किया, साथ ही कहा है कि हमारी घोषणा पत्र में जो कहा गया है उससे वे पीछे नहीं हटेंगे।
कुछ जिलों में जिला प्रशासन और जनता की अपील पर NHM कार्यकर्ताओं ने हड़ताल खत्म कर दिया है और वापस काम पर लौट गए हैं। कोरोना काल में NHM कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर जाने से अस्पतालों में व्यवस्था बिगड़ गया है। कोरोना टेस्टिंग रेट में भी कमी आई है।
अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर 19 सितंबर से NHM कर्मचारी हड़ताल पर हैं और कोरोना संकट के दौरान कर्मचारियों की हड़ताल से शासन नाराज है। बार-बार काम पर लौटने की अनुरोध कर रहे हैं। बीते दो दिनों के भीतर अब ​तक प्रदेश के कई जिलों से हजारों की संख्या में NHM कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है।