IPS रवि सिन्हा बने खुफिया एजेंसी RAW के प्रमुख

30 जून को पूरा होगा सामंत गोयल का कार्यकाल

आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा 30 जून को अपना कार्यभार संभालेंगे। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। फिलहाल सामंत गोयल रॉ प्रमुख हैं।

नई दिल्ली : आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RA&W) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा 30 जून को अपना कार्यभार संभालेंगे। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। फिलहाल सामंत गोयल रॉ प्रमुख हैं।

रॉ के अगले प्रमुख बने रवि सिन्हा

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का नया प्रमुख नियुक्त किया गया।

कैबिनेट ने नियुक्ति को दी मंजूरी

मंत्रालय के आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दो साल के कार्यकाल के लिए सिन्हा को रॉ के नए प्रमुख के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

30 जून को संभालेंगे पदभार

बता दें कि सिन्हा ने सामंत कुमार गोयल की जगह ली है, जो 30 जून, 2023 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।