पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र, अनुकंपा नियुक्ति पर कही यह बात

रायपुर : छत्तीसगढ़ में दिवंगत शिक्षाकर्मियों की पत्नियां बीते छह माह से अनुकंपा मांग कर रहीं हैं। इस संबंध में अब एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीजी के सीएम भूपेश बघेल के लिए पत्र लिखा है। पत्र में दिग्विजय सिंह ने भूपेश बघेल से इस संबंध में उचित विचार करने का आग्रह किया गया है।

अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ की प्रांताध्यक्ष माधुरी मृगे अपने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सें मिली थीं। इस दौरान उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के लिए किए जा रहे संघर्ष के सथ ही अपनी मांगों से अवगत कराया था, जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने भूपेश बघेल से पत्राचार किया है।

इधर, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दग्विजय सिंह द्वारा सीजी सीएम भूपेश बघेल को लिखे गए पत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज सरकार हर वर्ग के साथ अन्याय करने का काम किया है। चाहे शिक्षाकर्मियों की बहनें हों या अलग-अलग वर्ग के कर्मचारी। दिग्विजय सिंह जी को पत्र लिखना पड़ा है, यह प्रदेश सरकार को सोचना चाहिए की वह कितना अन्याय और अत्याचार छत्तीसगढ़ में कर रही है।

छत्तीसगढ़ में अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 243 दिन से दिवंगत शिक्षकों की विधवाएं प्रदर्शन कर रही हैं।