सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्विनी कुमार का निधन, घर में फांसी के फंदे से झूलते पाए गए

शिमला:– सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्विनी कुमार का बुधवार को निधन हो गया। उनका शव शिमला में स्थित उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिला। रिटायर होने के बाद अश्विनी कुमार ने मणिपुर और नागालैंड के राज्यपाल पद की भी जिम्मेदारी संभाली थी। शिमला पुलिस ने उनकी मौत की पुष्टि तो की है, लेकिन अभी तक वजहों का पता नहीं चल पाया है।