चुनाव आयोग ने कहा, कोरोना संक्रमित मरीज भी वोट डाल पाएंगे

नई दिल्ली:- आज कोरोना महामारी के बीच चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। राज्य के 243 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण    में 71 सीटों के लिए 28 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदाता होगा। वहीं अंतिम चरण में 78 सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होगा। 10 नवंबर को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कान्फ्रेंस में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कोरोना संक्रमित मरीज भी वोट कर पाएंगे। इसके साथ ही चुनाव प्रचार प्रसार को लेकर अहम निर्देशों को उल्लेख किया। इनमें नामांकन में दो से ज्यादा वाहनों का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। चुनाव प्रचार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक होगा।
29 नवम्बर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल को समाप्त हो रहा है। राज्य में कुल वोटर सात करोड़ 18 लाख हैं। जिसमें महिला वोटर तीन करोड़ 39 लाख हैं। वहीं इस बार एक बूथ पर एक हजार मतदाता ही वोट डाल सकेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना संकट की वजह से दुनिया के 70 देशों में चुनावों को टाल दिया गया। देश का बिहार में कोरोना काल में सबसे बड़ा चुनाव।