कोरोना वायरस की चपेट में आए उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव

नई दिल्ली:– देश के उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उपराष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंगलवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। उनकी पत्नी उषा नायडू की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उपराष्ट्रपति नायडू फिलहाल घर में ही क्वारंटीन हैं। ट्वीट में कहा गया कि मंगलवार की सुबह उप राष्ट्रपति की रुटीन कोविड-19 जांच हुई थी, जो पॉजिटिव आई। वह एसिम्टोमैटिक हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक है। उन्हें होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है।