कलेक्टर ने स्वीमिंग पुल का किया अवलोकन

राजनांदगांव 30 अक्टूबर 2020/ कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम स्थित स्वीमिंग पुल का अवलोकन किया।

उन्होंने भारत शासन एवं छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने स्वीमिंग पुल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक, कार्यपालन अभियंता नगर निगम राजनांदगांव श्री दीपक जोशी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।