बॉलीवुड के निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई का 57 वर्ष की आयु में निधन

मुम्बई : बॉलीवुड के जाने-माने कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई का निधन हो गया है। पुलिस ने बताया है कि उन्‍होंने मुंबई के निकट अपने स्टूडियो में आत्महत्या कर ली। वे 57 वर्ष के थे। देसाई को डॉक्टर बाबा साहब अम्बेडकर, लगान और हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों के सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए 4 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 2 फिल्मफेयर और 4 आईफा पुरस्कार भी जीते। देसाई कौन बनेगा करोड़पति के कला निर्देशक भी थे। उन्होंने कुछ मराठी फिल्‍में और टीवी सीरियलों का भी निर्देशन किया।