हाथियों के दल ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकले दो बच्चों को घायल कर दिया

महासमुंद:– महासमुंद जिले में हाथियों के दल ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकले दो बच्चों को घायल कर दिया एवम दोनों की जान बच गई। दो बच्चे हर दिन की तरह आज सुबह भी मार्निंग वॉक पर निकले थे।   इस दौरान बरोण्डा- साराडीह मार्ग पर दोनों का हाथियों से सामना हो गया। जिसके बाद दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई।
इस दौराना दोनों को हल्की चोटें भी आई। डरे सहमे दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना वन विभाग के अफसरों को दे दी है। वन विभाग के अफसरों द्वारा सभी को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।