शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में एनसीसी कैडेटों द्वारा मनाया गया विश्व जल दिवस

राजनांदगांव :- शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में एनसीसी कैडेटों द्वारा विश्व जल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य बीएन मेश्राम ने जल संरक्षक की महत्ता एवं आवश्यकता को समझाया। मुख्य वक्ता प्राणीशास्त्र विभाग संजय ठीसके ने जल संरक्षण की तकनीकियों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

प्रोफेसर प्राणीशास्त्र विभाग उषा ठाकुर ने जल संग्रहण की वीधियों के संबंद्ध में बताया। इस अवसर पर कैडेट मीनाक्षी जल समस्या एवं जल ही जीवन पर एक कविता प्रस्तुत की। अंजू साहु, तिलक साहु एवं विनोद साहु ने जल दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी मेजर किरण लता दामले ने किया। विश्व जल दिवस के इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों ने महत्वपुर्ण भुमिका निभाई और जल संरक्षण करने एवं इसके जागरूकता हेतु कार्य करने के लिए शपथ ग्रहण किया।