भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल श्रीकांत का कोरोना से निधन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक


नई दिल्ली :- भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी वाइस एडमिरल श्रीकांत का मंगलवार की सुबह दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से पीड़ित थे। नौसेना के वरिष्ठतम पनडुब्बी विशेषज्ञ अधिकारी वाइस एडमिरल श्रीकांत 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीकांत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, सीबर्ड के महानिदेशक वाइस एडमिरल श्रीकांत के असामयिक निधन से बहुत दुख हुआ।

राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय और भारतीय नौसेना राष्ट्र के प्रति उनके योगदान और सेवा को हमेशा याद रखेगी। रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर आगे लिखा है, उनके शोकाकुल परिजनों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना।

अधिकारियों ने बताया कि वाइस एडमिरल श्रीकांत ने परमाणु सुरक्षा इंस्पेक्टर और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के कमांडेंट के तौर पर भी काम किया था।