केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय ने प्रस्तुत किया सुकमा की इमली चस्का   

 

सुकमा:– जिले की पहचान नक्सल समस्या को लेकर होती है लेकिन अब सुकमा की पहचान इमली चस्का से होगी। आज गांधी जयंती पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय सुकमा की इमली से बने इमली चस्का को लांच करेगा। जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर ने कहा कि शासन के प्रयास से इमली चटनी का काम शुरू किया गया था। जिसमे समूह के माध्यम से महिलाएं काम कर रही है। जिसका अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित इमली केंद्र में 22 महिलाओं की टीम इमली चटनी बनाने व पैकिंग में लगे हुए है। अब सुकमा की इमली को केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने हरि झंडी दे दी है। समूह अब तक करीब 50 हजार की इमली चस्का बेच चुकी है।
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि सुकमा की इमली का टेस्ट अब पूरा देश चखेगा। आज गांधी जयंती के अवसर वर पूरे देश मे लॉन्च किया जा रहा है। आने वाले दिनों में और भी कई ऐसे कार्य किए जाएंगे।