केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने लखनऊ में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की
गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज उत्तरप्रदेश के लिए पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने विभिन्न जिलों में एल ई डी अभियान वाहनों को रवाना किया।
शाह ने डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में अवध क्षेत्र के ‘शक्ति केंद्र’ के संयोजकों और प्रभारियों को संबोधित किया।
समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री और राज्य में भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य मंत्री मौजूद थे।
सूचना और प्रसारण मंत्री तथा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के सह प्रभारी अनुराग सिंह ठाकुर भी इस अवसर पर मौजूद थे।