भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 107.29 करोड़ के पार

पिछले 24 घंटों में 41.16 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.22 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 11,903 दैनिक नये मामले दर्ज

भारत का सक्रिय केसलोड (1,51,209) 252 दिनों में न्यूनतम है

साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर (1.18 प्रतिशत) पिछले 40 दिनों से दो प्रतिशत से कम पर कायम

नई दिल्ली :- पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 41,16,230  लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 107.29 करोड़ (1,07,29,66,315) के पार पहुंच गया। इसे 1,07,96,018 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,79,388
दूसरी खुराक 92,41,804
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,72,027
दूसरी खुराक 1,59,78,102
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 42,16,99,772
दूसरी खुराक 14,63,65,144
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 17,56,56,368
दूसरी खुराक 9,76,99,540
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 11,02,04,447
दूसरी खुराक 6,73,69,723
योग 1,07,29,66,315

पिछले 24 घंटों में 14,159 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,36,97,740 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.22 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00259RC.jpg

लगातार 129 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 11,903 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0032JMV.jpgइस समय सक्रिय केसलोड 1,51,299 है, जो 252 दिनों में न्यूनतम है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 0.44 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 10,68,514 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 61,12 करोड़ से अधिक (61,12,78,853) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 1.18 प्रतिशत है, जो पिछले 40 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 1.11 प्रतिशत है। वह भी पिछले 30 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 65 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005H7WW.jpg