शीर्ष चार भारतीय आईटी कंपनियों ने पिछले छह महीनों में एक लाख कर्मचारियों की भर्ती की

नई दिल्ली :- वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में भारत की चार सबसे बड़ी आईटी कंपनियों – टी.सी.एस., इंफोसिस, विप्रो और एच.सी.एल. में एक लाख से अधिक कर्मचारियों की भर्ती की गई है।

यह कोविड महामारी फैलने के बाद पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 13 गुणा अधिक है और यह पूर्व-महामारी वर्ष, 2019-20 की इसी अवधि की तुलना में लगभग दोगुनी है। इससे स्पष्ट है कि आईटी क्षेत्र में प्रतिभाओं की मांग बढ़ी है।