आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, सासंद विजय बघेल के आमरण अनशन शामिल होंगे

पाटन :– आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और विष्णुदेव साय पाटन में भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सासंद विजय बघेल के आमरण अनशन शामिल होंगे एवम धरने में साथ देंगे, साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
सांसद विजय बघेल लगातार आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं, 4 दिनों से अन्न ग्रहण नहीं किया है। सिर्फ पानी पर निर्भर हैं। इसी बीच उनके स्वास्थ्य में गिरावट भी दर्ज की गई थी।
विजय बघेल ने मांग पूरी नहीं होने तक आमरण अनशन पर बैठे रहने का संकल्प दोहराया है। सांसद के समर्थन में कई पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता उनसे मुलाकात करने धरना स्थल पहुंचे।
आज दोपहर 12:30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह धरना स्थल पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के आने की खबर पर भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।