आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोनाखान जाएंगे : शहीद वीर नारायण सिंह दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 12.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1 बजे सोनाखान पहुंचेंगे।

दोपहर 1.10 बजे से 2.10 बजे तक सोनाखान में आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 2.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।