राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत तृतीय किस्त 01 नवम्बर को

गरियाबंद 31 अक्टूबर 2020/राज्य शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत समर्थन मूल्य पर 25 सौ रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के निर्णय के आधार पर शेष बोनस की राशि की तृतीय किस्त 01 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस को किसानों के खाते में सीधे अंतरित की जायेगी।

उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने बताया कि तृतीय किस्त 66 हजार 711 किसानों के खातों में 51 करोड़ 85 लाख रूपये की राशि डीबीटी के माध्यम से डाला जायेगा।

                                              ज्ञात है कि गरियाबंद जिले के 66 हजार 711 किसानों को कुल 204 करोड़ एक लाख 34 हजार 747 रूपए बोनस की कुल राशि मिलेगी। इसके पूर्व 21 मई को प्रथम किस्त के रूप में 51 करोड़ रूपए एवं द्वितीय किस्त 53 करोड़ रूपये किसानों के खाते में पहले ही जमा कर दी गई है।