भाजपा उत्तर मंडल पाटन के कार्यकर्ताओं ने जनता को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल सरकार के ढाई साल के विफलताओं को बताया

पाटन :- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार दुर्ग जिले के उत्तर मंडल पाटन में 14 जून से पार्टी कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्र स्तर पर घर-घर पहुंच पर कांग्रेस की बघेल सरकार के ढाई साल पूर्ण होने पर सरकार की विफलताओं को गिनाया तथा इस अवसर पर प्रदेश भाजपा द्वारा भेजे गए साहित्य का वितरण करते हुए कहा कि आज कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने किस तरह से किसानों को बोनस देने का वायदा किया था किंतु यह सरकार अपने वायदों को पूरी नहीं कर पाई।

आज सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का समुचित लाभ राज्य की जनता को नहीं दिया, कांग्रेस की सरकार ने गंगाजल लेकर पूर्ण शराबबंदी की बात कही थी किंतु कोविड-19 काल मे सरकार ने शराब की होम डिलीवरी करा कर एक अपनी कथनी और करनी में अंतर बता दिया है, आज राज्य की सरकार कोविड-19 वैक्सीनेशन के कार्य में भी प्रदेश के बेहतर ढंग से टीकाकरण का लाभ नहीं पहुंचा पा रही है इस दौरान भाजपा उत्तर मंडल पाटन के नेताओं ने आज झीट, जमराव, मोतीपुर, पाहन्दा अ, अमलेश्वर शक्ति केंद्र पहुंचकर लोगों को कांग्रेस सरकार की विफलताओं की जानकारी दी इस दौरान भाजपा उत्तर मंडल पाटन के अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरषोत्तम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य द्वय हर्षा चन्द्राकर, मोनू साहू , जिला उपाध्यक्ष बसंत चन्द्राकर, धर्मेंद कौशिक, टीकाराम साहू मोहन साहू सरपंच, चेतन देवांगन, राजू बघेल, रमेश कौशिक जीवन साहू यशवंत सार्वे राजू साहू ओमप्रकाश साहू गायत्री साहू, फेरहा राम धीवर, दयानंद सोनकर, महेश वर्मा, विनोद अग्रवाल, राहुल साहू, ललित यादव,नरेंद्र यादव, बलदेव पाटकर,शेखर जंघेल, पूनाराम ठाकुर, गिरधर साहू, ललित सोनकर, जनक साहू, चिंताराम साहू, तुलसी राम साहू कैलाश यादव मोहन साहू, रवि सिंगौर रघुनाथ निषाद सहित काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।