राष्ट्र आज विजय दिवस मना रहा है; प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की वर्षगांठ पर आज सुबह नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ के स्मृति चिन्ह का भी अनावरण किया।
1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर विजय की स्मृति के रूप में प्रति वर्ष 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। इसी दिन स्वतंत्र बांग्लादेश का उदय हुआ था।

इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि भारतीय सैनिकों ने इस युद्ध में वीरता का एक नया अध्याय लिखा था। उन्होंने कहा कि सैनिकों का बलिदान प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता रहेगा और कृतज्ञ राष्ट्र हमेशा उन्हें सम्मान के साथ याद रखेगा।