पढ़ना लिखना अभियान के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक

मुंगेली :- कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण  पी. एस. एल्मा ने 23 नवंबर को जिले में पढ़ना लिखना अभियान के क्रियान्वयन हेतु जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक ली।

बैठक में उन्होंने बताया कि यह अभियान केन्द्र प्रवर्तित एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसमें जिले के ऐसे असाक्षर जो 15 वर्ष से अधिक उम्र के है एवं किसी कारण से पढ़ाई नही कर पाये है उन्हें इसका लाभ दिया जायेगा। यह पाॅच वर्षीय योजना है।

जिसके तहत जिले को इस वर्ष मार्च 2021 तक 8000 असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। समिति के पदेन सदस्य एवं जिला परियोजना अधिकारी आई. पी. यादव ने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप मुंगेली ब्लाॅक से 60, लोरमी ब्लाॅक से 42, एवं पथरिया ब्लाॅक से 20, ऐसे ग्राम पंचायतों का चिन्हांकन किया गया है जहा असाक्षरों की संख्या सर्वाधिक है। नगरीय निकाय क्षेत्रों में नगर पालिका परिषद मुंगेली से 10, नगर पंचायत लोरमी से 10, नगर पंचायत पथरिया से 10, एवं नगर पंचायत सरगांव से 10, वार्डो का चिन्हांकन किया गया है।

इस प्रकार इस वर्ष के लिए जिले में कुल 122 ग्राम पंचायत एवं 40 वार्डो का चयन किया गया है। राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार शीघ्र ही सर्वे उपरांत चयनित गा्रम पंचायत एवं वार्डो में अभियान का शुभारम्भ किया जायेगा। जिले में सर्वे के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत प्राथमिक शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एवं स्वयं सेवी शिक्षक का दल बनाया गया है।

चयनित असाक्षरों को स्थानीय एन. सी. सी., एन. एस. एस., स्काऊड गाईड, नेहरू युवा केन्द्र के वालिन्टियर्स, स्वयं सेवी संस्था के सदस्यगण निःशुल्क शिक्षक के रूप में अपनी सेवाये देंगे। असाक्षरों का 4 माह या 120 घण्टों का शिक्षण उपरांत राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीन शिक्षा संस्थान द्वारा मूल्यांकन कर प्रत्येक सफल शिक्षार्थी को आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।

शिक्षण के सफल समापन के पश्चात नवसाक्षर पढ़ने, लिखित पढ़ाई को समझने योग्य बन सकेगा। उनमें समाचार पत्रों की हेडिंग्स, समाचार, सड़क के संकेत इत्यादि के साथ-साथ दैनिक गतिविधियों के कौशल जैसे आवेदन, पत्र लेखन, फार्म भरना तथा साधारण दैनिक कार्य जैसे जोड़ना, घटाना, गुड़ा, व भाग का कौशल विकसित हो सकेगा।

जिले में सभी चयनित ग्राम पंचायत एवं वार्डो में औसतन 50 असाक्षरों को इस बुनियादी साक्षरता के तहत वर्तमान में साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नुपुर राशि पन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी, जी. पी. भारद्वाज, जिला पंचायत सदस्य अम्बालिका साहू, जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू, जिला समिति के सदस्य सत्यावती शुक्ला, जिला एन. एस. एस. समन्वयक  एन. के. पुरले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।