तोक्यो पैरालम्पिक में पुरूषों की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिंहराज अदाना ने कांस्य पदक जीता
तोक्योपैरालम्पिक में पुरूषों की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिंहराज अदाना नेकांस्य पदक जीता।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तोक्यो पैरालंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर सिंहराज अधाना को बधाई दी है।
राष्ट्रपति ने आज एक टवीट में कहा है कि पैरालंपिक के निशानेबाजी मुकाबले में अधाना का कांस्य पदक उनके दृढ़संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश को सिंहराज अधाना पर गर्व है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहराज अदाना को तोक्यो पैरालिंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि सिंहराज ने अपने असाधारण प्रदर्शन और कड़ी मेहनत से पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने सिंहराज अधाना को टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। ट्वीट संदेश में शाह ने कहा कि यह सफलता खेल के प्रति अधाना के समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिंहराज अधाना भविष्य में भी देश का नाम रोशन करते रहेंगे।
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सिंहराज अधाना को टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। ठाकुर ने एक ट्वीट संदेश में कहा कि सफलता के लिए उम्र आड़े नहीं आती।
उन्होंने कहा कि निशानेबाज सिंहराज अधाना ने 39 साल की उम्र में पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीता है।