प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल प्रदान किया गया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल प्रदान किया गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी को यह सम्मान दिया।

यह पुरस्कार, रूस और भारत के बीच एक विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी विकसित करने और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री मोदी के विशिष्ट योगदान को मान्यता देता है। 1698 में जार पीटर द ग्रेट द्वारा रूस के पहले देवदूत और संरक्षक संत, सेंट एंड्रयू के सम्मान में यह पुरस्कार शुरू किया गया था।