राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी
नई दिल्ली:- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला यह त्यौहार देश में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि यह हमें मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर हमें गरीबों, वंचितों और जरूरतमंद लोगों की समृद्धि के लिए उम्मीदों का एक दीपक बनने का संकल्प लेना चाहिए।
राष्ट्रपति ने कहा कि दीपावली स्वच्छता का भी त्यौहार है, इसलिए हमें प्रदूषण मुक्त वातावरण में स्वच्छ दीपावली मनाकर प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने कामना की कि दीपावली का त्यौहार देश के हर घर में शांति, समृद्धि और खुशिया लेकर आए।