प्रसार भारती दूरदर्शन की पुरानी एनालॉग टेरेस्ट्रीयल प्रसारण प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से हटायेगा
नई दिल्ली :- प्रसार भारती दूरदर्शन की पुरानी एनालॉग टेरेस्ट्रीयल प्रसारण प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से हटायेगा। इससे नई प्रौद्योगिकी और नये विषयों के अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा।
अब दर्शक दूरदर्शन की डायरेक्ट टू होम फ्री टू एयर सेवा ‘डीडी फ्रीडिश’ पर 150 से अधिक टीवी चैनल मुफ्त में देख सकेंगे। इनमें दूरदर्शन, कई निजी और शैक्षिक टीवी चैनल शामिल हैं।
किसी भी पूछताछ के लिए दर्शक कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच 011-25806200 पर संपर्क कर सकते हैं।