संसदीय सचिव ने किया धान खरीदी कार्य का शुभांरभ
महासमुंद:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा विपणन वर्ष 2020-21 में आज एक दिसंबर से धान खरीदी कार्य शुरू हो गया।
संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने आज मंगलवार को क्षेत्र केे विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर धान खरीदी कार्य का शुभांरभ किया। इस दौरान संसदीय सचिव चंद्राकर ने किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
आज मंगलवार को संसदीय सचिव चंद्राकर ने बिरकोनी, बड़गांव, कांपा, सरेकेल, सराईपाली धान खरीदी केंद्र पहुंचकर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने धान बेचने पहुंचे किसानों से चर्चा कर उन्हें किसी प्रकार की समस्या आने पर बेझिझक अपनी बात रखने की बात कही।
ग्राम पंचायत बड़गांव में संसदीय सचिव चंद्राकर ने नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभांरभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि दाउलाल चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, यतेंद्र साहू, कुणाल चंद्राकर, हुलसिया निषाद, कुलेश्वर ठाकुर, शिव पटेल, संतोष निषाद, ताम्रध्वज निषाद, मानिक साहू थे।
अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने पर ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी बहुप्रतिक्षित मांग आज पूरी हुई है। यहां खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को काफी सहुलियत होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में काबिज कांग्रेस की सरकार किसानों की सरकार है। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से किसानों के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं। चुनाव के समय जो वायदा किया गया था उसे पूरा किया जा रहा है। कर्जमाफी के साथ ही 2500 प्रति क्ंिवटल में धान खरीदी की जा रही है। केंद्र सरकार के अडंगा लगाने के बाद भी किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने हमेशा किसानों के साथ वादाखिलाफी ही की है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा, केेजूराम निषाद, पंचराम, गंगाप्रसाद, खिलावन, चैतू निषाद, भुनेश्वर निषाद, भूपेंद्र ठाकुर, टीकाराम, ईश्वर यादव आदि मौजूद थे।
इसके पश्चात ग्राम पंचायत कांपा में धान खरीदी कार्य का शुभांरभ करने के साथ ही संसदीय सचिव चंद्राकर ने गौठान निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोती साहू, सरपंच गजानंद साहू, ज्ञानदास बांधे, सचिव नारायण साहू मौजूद थे।
विभिन्न कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
आज मंगलवार को झलप क्षेत्र में संसदीय सचिव चंद्राकर ने विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। ग्राम सरेकेल में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति व चबूतरा निर्माण का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, मोहित ध्रुव, रागिनी दीवान, खिलावन साहू, लम्केश्वर साहू, अतुल गुप्ता, रेवती रमन पटेल, रामजी ध्रुव, आलोक नायक, कमलेश चंद्राकर थे।
इसी तरह ग्राम सराईपाली में सामुदायिक भवन व सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया।