संसदीय सचिव ने प्रदेशवासियो को श्री जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं दीं
महासमुंद :- संसदीय सचिव विनोद चन्द्राकर ने प्रदेशवासियों को श्री जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं दी है। भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथ यात्रा ओडिशा और संपूर्ण भारत के श्रद्धालुओं के लिए बहु प्रतीक्षित भावपूर्ण अवसर होता है।
उन्होंने कहा कि रथयात्रा देश के विविधता पूर्ण और समावेशी लोकाचार का प्रतीक है। इसका भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए गहरा आध्यात्मिक महत्व है।
उन्होंने कहा कि भारत और पूरी दुनिया कोविड-19 के कारण अभूतपूर्व स्थिति से गुजर रही है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि रथयात्रा का समारोह कोविड मानकों का पालन करते हुए सावधानी से मनाया जाना चाहिए।