2अक्टूबर को मंत्रालय महानदी परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अनावरण करेंगे, मुख्यमंत्री भूपेश

रायपुर:– 2अक्टूबर को मंत्रालय महानदी परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश जी। मंत्री अमरजीत भगत जी ने आज मंत्रालय महानदी भवन परिसर में प्रतिमा स्थल का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। संस्कृति मंत्री ने मंत्रालय में आज आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को छत्तीसगढ़ विधानसभा की तर्ज पर मंत्रालय महानदी भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।  मंत्री भगत ने कहा कि प्रतिमा का अनावरण 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर होना निश्चित किया गया है। संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी. संचालक अमृत विकास तोपनो सहित अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद थे।