राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के दो अधिकारियों की नयी पदस्थापना

रायपुर, 23 अक्टूबर 2020/  राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के दो उप पुलिस अधीक्षकों की नयी पदस्थापना की गई है।

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार श्री राजेश कुमार जोशी उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग को नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर और श्री अजीत यादव नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग पदस्थ किया गया है।