मुंबई एक करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण करने वाला देश का पहला जिला बना
बृहन्मुंबई नगर-पालिका ने घोषणा की है कि मुंबई एक करोड़ कोविड रोधी टीके लगाने वाला देश का पहला जिला बन गया है।
महाराष्ट्र में कल 12 लाख 25 हजार 541 नागरिकों को कोविड-19 के टीके दिए गए। लगभग सात लाख 83 हजार नागरिकों को पहला एवं चार लाख 42 हजार नागरिकों को दूसरी खुराक दी गई।
अभी तक महाराष्ट्र में छह करोड़ 27 लाख से ज्यादा टीके दिए गए। साढ़े चार करोड़ से ज्यादा नागरिकों ने कोविड की पहली एवं एक करोड़ 72 लाख नागरिकों ने दूसरी खुराक ली है।
देश में दोनों खुराक लेने वाले सबसे ज्यादा लोग महाराष्ट्र में हैं। मुंबई में अभी तक एक करोड़ दो लाख 41 हजार 331 नागरिकों को कोविड-19 के टीके दिए गए हैं।