मुख्यमंत्री सुपोषण योजना : कलेक्टर जुड़े वीडियो कालिंग के जरिए एनीमिक पीड़ित महिलाओं से
गुुणवत्तापूर्ण गरम पौष्टिक भोजन मिलने की ली जानकारी
महिला बोली पहले से बेहतर महसूस कर रही
महासमुन्द :-01 मार्च 2021को कलेक्टर डोमन सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष से मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत् व्हाट्सएप वीडियो कालिंग के जरिए एनीमिक पीड़ित महिलाओं से जुड़े।
उन्होंने ग्राम पंचायत बिरकोनी की मेनका साहू और ग्राम पंचायत बड़गांव की गौरी निषाद से बात की।
कलेक्टर ने दोनों महिलाओं से उनके गांव के आगनबाड़ी केन्द्र गुुणवत्तापूर्ण गरम पौष्टिक भोजन मिलने की ली जानकारी ली। मेनका साहू और गौरी निषाद ने बताया कि उन्हें माह फरवरी से सप्ताह में तीन दिन गरम भोजन दाल, साग-सब्जी और रोटी दी जा रही है। इसके साथ ही गांव के कुपोषित बच्चचो को भी भोजन परोसा जा रहा है।
कलेक्टर ने जब पूछा कि उनके गांव के कितने बच्चें और महिलाओं को गरम भोजन मिल रहा है। तो उन्होंने बताया कि गांव की लगभग 12-13 महिलाओं को गरम भोजन मिल रहा हैं।
कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास निधि से जिले में माह फरवरी से 06 माह से 03 वर्ष तक के कुपोषित बच्चें और चिन्हांकित एनीमिक महिलाओं को आगनबाड़ी केन्द्रों में सप्ताह में तीन दिन दिए जा रहें गुणवत्तापूर्ण गरम पौष्टिक भोजन परोसने के निर्देश दिए थे। यह काम जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के जिम्मे है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा. रवि मित्तल मौजूद थे।
कलेक्टर ने आगे पूछा कि उन्हें अब कैसा महसूस हो रहा है। निषाद ने बताया कि पहले से वे बेहतर महसूस कर रही हैं। उन्हें थकान भी कम होती है।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि इस योजना का मकसद बच्चों में कुपोषण और एनीमिक पीड़ित महिलाओं एनीमिकता दूर करना है। उन्होंने आगे कहा कि वे स्वास्थ्य की भी नियमित जाच कराएं और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
कलेक्टर ने कहा कि आज से 60 उम्र से ज्यादा और 45 से 59 उम्र के गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को कोरेाना का टीका लगाया जाना शुरू हुआ है। फिलहाल ये महासमुन्द चिकित्सालय में निःशुल्क और निजी चिकित्सालय आर.एल.सी. मल्टी स्पेसलिस्ट हास्पिटल में शुल्क लेकर लगाया जा रहा है। अपने गांव के पात्र लोगों को इस बारें में बताएं।