सांसद किसान चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से किसानों से चर्चा करगे, दुर्ग सांसद विजय बघेल

सांसद किसान चौपाल कार्यक्रम

पाटन:– भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी केंद्र सरकार भारत द्वारा किसानों के हित में पारित कानून में कांग्रेस व्दारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार,भम्र को दूर करने किसान चौपाल लगाकर किसानों से चर्चा करने के लिए स्वयं सांसद श्री विजय बघेल जी आप सभी किसान भाइयों के बीच चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थिति प्रदान करने एवं जानकारी देने पहुंच रहे….

पाटन विधान सभा क्षेत्र में दिनांक – 10 अक्टूबर 2020 को तीन स्थानों पर

रानीतरई दोपहर 12 बजे, अरसनारा दोपहर 2 बजे और झीट शाम 4 बजे उपस्थित होकर कर किसान चौपाल में किसान संघ, किसानों, ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

तीनो स्थानों में निर्धारित समय मे मंडल स्तरीय मंडल के वर्तमान एवं पूर्व सभी पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण, सदस्यगण, मंडल में निवासरत जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र संयोजक सहसंयोजक, सभी मोर्चा के अध्यक्ष गण, बूथ के अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्तागण, निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधिगण,                   अपनी एवं अपने आसपास के किसान भाइयों के साथ पावन उपस्थिति प्रदान करने की अपील लोकमनी चंद्राकर,खेमलाल साहू,लालेश्वर साहू (तीनों मंडल अध्यक्ष,भारतीय जनता पार्टी पाटन) ने किया है।