उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों से आज मॉनसून की वापसी शुरू हुई

नई दिल्ली :- मौसम विभाग ने अनुमान व्‍यक्‍त किया है कि आज से उत्‍तर पश्चिम भारत के कई भागों से मॉनसून की वापसी शुरू हो गई है। विभाग का कहना है कि देश के उत्‍तर पश्‍चिम भारत के कुछ हिस्‍सो से मॉनसून वापसी की शुरूआत के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

1960 के बाद से ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब दक्षिण पश्‍चिम मॉनसून सबसे देरी से जा रहा है। मॉनसून की वापसी आमतौर पर 17 सितम्‍बर से शुरू हो जाती है। देश में जून से सितम्‍बर के बीच चार महीने के मॉनसून सीजन में सामान्‍य बारिश होती है।

मौसम विभाग ने उत्‍तर पूर्वी मॉनसून के बारे में अनुमान व्‍यक्‍त किया है कि दक्षिण राज्‍यों में अक्‍टूबर से दिसम्‍बर के बीच सामान्‍य बारिश होगी।