मौसम विभाग ने कल तक दक्षिण भारत में फिर से वर्षा की संभावना जताई
नई दिल्ली : मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी भागों में कल तक फिर से बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। केरल, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराइकल और लक्षद्वीप में अगले चार-पांच दिन तक कई स्थानों पर वर्षा और कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले दो दिन तक और असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सोमवार तक सुबह के दौरान घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
अगले तीन दिन देश के पश्चिमोत्तर, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की भी संभावना है।