मध्यप्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता, अशोक शर्मा भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं

ग्वालियर:– आज मध्यप्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। अशोक शर्मा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और वेदप्रकाश शर्मा के साथ भोपाल रवाना हो गये हैं।ग्वालियर विधानसभा से कांग्रेस से दावेदार रहे थे। सूत्रों के अनुसार आज अशोक शर्मा भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। कांग्रेस से ग्वालियर विधानसभा सीट से टिकट की माँग कर रहे थे, लेकिन उन्हे टिकट नहीं दिया है जिससे वे नाराज बताए जा रहे हैं।