19 दिन शेष हैं कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरे को, तैयारियों पर अभी तक नहीं हो पाई बैठक

शिमला:– शिमला के ढालपुर में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए 19 दिन बचे हैं, अभी तक तैयारियों को लेकर अभी एक भी बैठक नहीं हो पाई है। कोरोना के चलते इस बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति है। शिमला के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दशहरा उत्सव के आयोजन की बैठक होती थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर दशहरा उत्सव कमेटी बैठकें कर कई निर्णय लेती थी, लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया है। अभी तक शासन-प्रशासन अटल टनल रोहतांग उद्घाटन के कार्यक्रम में उलझा था। 7 दिनों के अंदर दशहरे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। दशहरा का स्वरूप इस बार कैसा होगा और दशहरे में कौन-कौन से देवता शामिल होंगे। यह अभी तक तय नहीं हुआ है। देव समाज से जुड़े लोगों की मानें तो इस बार दशहरा वर्ष 1962 की तर्ज पर मनाने की तैयारी चल रही है। देव समाज ने अंदरखाते इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिस तरह कोरोना प्रदेश और जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इस बार दशहरे में पिछली साल की तरह रौनक नहीं दिखेगी।
कलाकेंद्र में होने वाली सांस्कृतिक संध्या और अन्य आकर्षण के कार्यक्रम शायद ही इस बार देखने को मिलेंगे। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि दशहरे में देव परंपरा का निर्वहन जरूर किया जाएगा। दशहरे को लेकर सरकार व प्रशासन क्या निर्णय लेते हैं और देव समाज के जुुड़े लोग भी सरकार के निर्णय का इंतजार कर लगा रहे हैं।