कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार आज सुबह बंगलुरु में किया गया
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार आज सुबह पूरे राजकीय सम्मान के साथ बंगलुरु के क्रांतिवीर स्टूडियो में किया गया। शुक्रवार को हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया था।
असंख्य प्रशंसकों के अलावा, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी और दक्षिण फिल्म उद्योग के अनेक सदस्यों ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धाजंलि अर्पित की।