आई एन एस ताबर ने अल्‍जीरिया की नौसेना के साथ पहले समुद्री भागीदारी अभ्‍यास में हिस्‍सा लिया

यूरोप और अफ्रीका की सदभावना यात्रा के हिस्‍से के रूप में आई एन एस ताबर ने अल्‍जीरिया की नौसेना के साथ पहले समुद्री भागीदारी अभ्‍यास में हिस्‍सा लिया। यह अभ्‍यास अल्‍जीरिया के समुद्री तट क्षेत्र में हुआ जिसमें अल्‍जीरिया की नौसेना का उन्‍नत जहाज एज्‍ज़ादजेर शामिल हुआ।

अभ्‍यास के दौरान दोनों देशों के लडाकू पोतों ने कई तरह के करतब दिखाए और संचार प्रणाली का प्रदर्शन किया। दोनों नौसेनाओं ने संयुक्‍त अभ्‍यास के दौरान एक-दूसरे की संचालन गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और भविष्‍य में नौसेना के क्षेत्र में सहयोग बढाने पर बातचीत की।