तोक्‍यो पैरालंपिक में भारत की अवनी लखेरा ने महिलाओं की दस मीटर निशानेबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली

नई दिल्ली :- तोक्‍यो पैरालपिंक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी में भारत की अवनी लखेड़ा ने स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल में अवनी 249 दशमलव छह अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं। इससे पहले कल भारतीय खिलाडि़यों ने दो रजत और एक कांस्‍य के साथ तीन पदक देश के नाम किये थे।

टेबल टेनिस में भाविनाबेन हसमुखभाई पटेल ने रजत पदक जीता। वहीं, पुरूषों की ऊंची कूद स्‍पर्धा में निषाद कुमार ने दो दशमलव शून्‍य-छ: मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक देश के नाम किया।

पुरुषों की चक्‍का फेंक प्रतियोगिता में विनोद कुमार ने 19 दशमलव नौ-एक मीटर चक्‍का फेंक कर कांस्‍य पदक जीता।
पुरुषों के क्‍वालफिकेशन राउंड में दीपक और स्‍वरूप महावीर भी निशाने लगा रहे हैं।

भाला फेंक स्‍पर्धा में इस समय देवेंद्र झाझरिया, सुंदर सिंह गुर्जर और अजीत सिंह पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

पुरुषों की‍ चक्‍का फेंक में इस समय योगेश कथुनिया भी अपना दमखम दिखा रहे हैं।

पदक तालिका में भारत एक स्‍वर्ण, दो रजत और एक कांस्‍य पदक जीतकर 35वें स्‍थान पर है। चीन 47 स्वर्ण के साथ पहले, ब्रिटेन 24 स्वर्ण के साथ दूसरे और अमरीका 15 स्वर्ण जीतकर तीसरे स्थान पर है।

इस बीच, हिमाचल प्रदेश सकरार ने निषाद कुमार के तोक्‍यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर उन्‍हें एक करोड़ रुपए के नक़द पुरस्‍कार देने की घोषणा की है।